खकनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 3 देशी पिस्टल बरामद

बुरहानपुर: अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खकनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अवैध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 हस्तनिर्मित अवैध देशी पिस्टल बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, खरीद-फरोख्त और परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार 15 मई 2026 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को सूचना मिली थी कि आर्म्स एक्ट के मामले में फरार आरोपी ईडा खकनार क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इंडिया उर्फ ईडा अमरसिंह भिलाला (28 वर्ष) निवासी पाचौरी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 8 मई 2026 को ग्राम पाचौरी निवासी हरदीप पिता तेहरसिंह ने उसे 10 पिस्टल और 2 मैगजीन दी थीं। इनमें से 7 पिस्टल और 2 मैगजीन उसने रणजीत नामक व्यक्ति को दे दीं, जबकि 3 पिस्टल उसने सांई मंदिर के पीछे जंगल में छिपाकर रखी थीं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मौके से 3 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल बरामद कर जब्त कीं। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी हरदीप पिता तेहरसिंह की तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना खकनार पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर; 52 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का सांसद-महापौर ने किया निरीक्षण

  • burhanpur-khaknar-police-illegal-weapons-supplier-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP के नियमित शिक्षकों को मिलेगा डिजिटल प्रशस्ति पत्र, विभाग ने दिए निर्देश

    भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियमित और…

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    भोपाल। धनतेरस के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल…

    You Missed

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी