
चेन्नई: भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 27 सीटों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के तहत राज्य की कुछ सीटों पर चुनाव लड़ रही है। घोषित सूची के अनुसार, तमिलिसाई सौंदरराजन को चेन्नई की मायलापुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं वनथी श्रीनिवासन को कोयंबटूर (उत्तर) सीट से मैदान में उतारा गया है, जबकि केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को अविनाशी (अनुसूचित जाति) सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है।
भाजपा की इस सूची के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। खास बात यह है कि पार्टी के प्रमुख नेता के. अन्नामलाई का नाम सीटों की सूची में शामिल नहीं है, जिससे राजनीतिक चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव एक चरण में 23 अप्रैल को होंगे, जबकि गिनती 4 मई को की जाएगी। राज्य की 234 विधानसभा सीटों पर मुख्य मुकाबला डीएमके गठबंधन और एनडीए के बीच माना जा रहा है।
ये भी पढ़े – बरपेटा/असम: सीएम योगी आदित्यनाथ ने एनडीए की उपलब्धियों को किया उजागर, कांग्रेस पर साधा निशाना
- tamil-nadu-bjp-releases-first-list-27-candidates-assembly-election









