
तिरुचिरापल्ली: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए TVK अध्यक्ष और तमिल फिल्मों के मेग स्टार अभिनेता विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलागा वेत्री कझगम (TVK) की ओर से तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान उनके समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही और नामांकन से पहले विजय ने रोड शो भी किया. विजय ने इससे पहले 30 मार्च को पेरम्बूर विधानसभा सीट से भी अपना नामांकन दाखिल किया था। इस तरह वह आगामी चुनाव में दो सीटों- पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व से चुनाव लड़ रहे हैं।
यह विजय का पहला विधानसभा चुनाव है और उनकी पार्टी पहली बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उतर रही है। पार्टी ने राज्य की सभी 234 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान भी किया है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक तिरुचिरापल्ली क्षेत्र पारंपरिक रूप से सत्तारूढ़ दलों का मजबूत गढ़ माना जाता है, इसलिए यहां विजय की उम्मीदवारी चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना सकती है। वहीं मुख्य राजनीतिक दलों ने भी इस सीट पर जीत के लिए अपनी रणनीति तेज कर दी है।
ये भी पढ़े – देहरादून: श्रीमद्भागवत कथा में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सहभाग; सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर
- tamil-nadu-election-actor-vijay-nomination-trichy-east-perambur










