जबलपुर में बार एंड रेस्टोरेंट में महिला कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार

जबलपुर/शेख सिकंदर की रिपोर्ट:  कृषि उपज मंडी के सामने स्थित एक बार एंड रेस्टोरेंट में काम करने वाली महिला कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मेपल बार एंड रेस्टोरेंट में मुस्कान चौधरी, निवासी उड़ना पाटन, काम करती थी। उसके साथ रेस्टोरेंट की किचन में पवन बर्मन, निवासी बरगी, भी काम करता था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर तत्कालिक विवाद हुआ।

थाना प्रभारी रितेश पांडे के मुताबिक घटना शाम करीब 5 से 5:30 बजे के बीच की है। विवाद के दौरान उत्तेजित होकर पवन बर्मन ने मुस्कान पर चाकू से वार कर दिया। हमले में मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गई। रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मृतका के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन बर्मन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे तत्कालिक विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

किचन में करती थी काम

पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतका मुस्कान चौधरी उड़ना पाटन की रहने वाली थी और रेस्टोरेंट की किचन में काम करती थी। पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि वह वहां सफाई या बर्तन धोने से संबंधित काम करती थी, हालांकि उसके कार्य की सटीक प्रकृति की पुष्टि जांच के बाद होगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़े –  जबलपुर में धान परिवहन: 34 करोड़ के धान परिवहन मामले में HC सख्त

 

  • jabalpur-maple-bar-restaurant-woman-employee-muskan-chaudhary-murder-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में किया ध्वजारोहण, शासकीय सेवकों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्प

    भिण्ड/रामपाल कुशवाह की रिपोर्ट: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर…

    आगे पढ़ें
    मध्य प्रदेश में खाद की बिक्री पर अचानक लगी रोक, iFMS पोर्टल और वास्तविक स्टॉक के मिलान के लिए फैसला, 82 लाख किसान परेशान

    भोपाल: मध्य प्रदेश के किसानों को खरीफ सीजन के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल