बल्देवगढ़ में राजस्व रिकॉर्ड सुधार शिविर, 115 अभिलेखीय त्रुटियों का मौके पर हुआ निराकरण

टीकमगढ़: बल्देवगढ़ तहसील में मंगलवार को नागरिकों के राजस्व अभिलेखों में दर्ज त्रुटियों के सुधार के लिए राजस्व अभिलेख रिकॉर्ड सुधार शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की उपस्थिति में आयोजित शिविर में विभिन्न प्रकरणों की जांच कर 115 अभिलेखीय त्रुटियों का मौके पर निराकरण किया गया।

शिविर के दौरान कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार न्यायालय लगाकर आवेदकों के प्रकरणों की सुनवाई की गई। राजस्व अभिलेखों में नाम, पिता का नाम, जाति, हिस्से, रकबे सहित अन्य विवरणों में पाई गई विसंगतियों की संबंधित दस्तावेजों के आधार पर जांच की गई। पात्र मामलों में नियमानुसार रिकॉर्ड में आवश्यक सुधार किए गए।

नाम और पिता के नाम में दर्ज त्रुटियों का सुधार

शिविर में मुकेश यादव के खसरे में उनके पिता का नाम हरदयाल के स्थान पर हरिवल्लभ यादव दर्ज था, जिसे दस्तावेजों के आधार पर सही किया गया। इसी प्रकार देवीलाल का नाम खसरे में गलत तरीके से रामलाल दर्ज था, जिसे नियमानुसार सुधारा गया। सरकनपुर खास निवासी धर्मू का नाम त्रुटिवश खसरे से विलोपित हो गया था। जांच के बाद उनकी प्रविष्टि को नियमानुसार पुनः दर्ज किया गया।

हिस्से और रकबे से जुड़े मामलों का भी निराकरण

शिविर में मानबाई लोधी के खसरे में किसी अन्य व्यक्ति का नाम दर्ज होने, जगदीश सिंह का हिस्सा गलत दर्ज होने तथा बालकिशन के रकबे में हिस्सा गलत दर्ज होने से संबंधित मामलों का भी निराकरण किया गया। कुछ प्रकरणों में गलत नाम हटाकर सही नाम दर्ज किए गए, जबकि अन्य मामलों में खसरे के क्षेत्रफल और हिस्से में आवश्यक संशोधन किया गया। पूर्व में विलोपित प्रविष्टियों को भी दस्तावेजों के परीक्षण के बाद नियमानुसार पुनः जोड़ा गया।

एक ही स्थान पर मिल रही रिकॉर्ड सुधार की सुविधा

राजस्व रिकॉर्ड सुधार शिविर के माध्यम से नागरिकों को अपने राजस्व अभिलेखों में दर्ज त्रुटियों को ठीक कराने की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों और दस्तावेजों का परीक्षण कर पात्र प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई की। इस अवसर पर बल्देवगढ़ एसडीएम निशांत भूरिया, तहसीलदार प्राची जैन, संबंधित पटवारी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़ में अवैध खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक जब्त

 

 

  • tikamgarh-baldevgarh-revenue-record-correction-camp-115-errors-resolved
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शिवपुरी में नरोत्तम मिश्रा का शायराना अंदाज, बोले- ‘ब्राह्मणों ने राज नहीं किया तो शोषण कैसे किया?’

    शिवपुरी में ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में पूर्व गृह…

    इंदौर राजवाड़ा हादसे के बाद सिटी बसों की एंट्री बंद, तोड़फोड़ करने वालों पर FIR; ड्राइवर से पूछताछ में नया खुलासा

    राजवाड़ा चौक पर सिटी बस हादसे के बाद प्रशासन…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला