टीकमगढ़ में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने बायो रिसोर्स केंद्र का औचक निरीक्षण

टीकमगढ़।धर्मेंद्र सिंह लोधी | जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए संचालित बायो रिसोर्स केंद्रों का कृषि विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में उप संचालक कृषि मनोज कश्यप ने ग्राम पंचायत सुंदरपुर में संचालित बायो रिसोर्स केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

यह केंद्र नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना के तहत गठित क्लस्टर में किसानों को जैव उत्पाद उपलब्ध कराने और उनके निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

जीवामृत तैयार करने की प्रक्रिया जानी

निरीक्षण के दौरान केंद्र संचालक कृषक मनोहर लोधी ने जीवामृत ट्यूब के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आत्मा योजना के माध्यम से उन्हें 1000 लीटर क्षमता की जीवामृत ट्यूब उपलब्ध कराई गई है।

इसमें पानी, गोबर, गोमूत्र, गुड़, बेसन और बरगद के पेड़ के नीचे की मिट्टी का उपयोग कर जीवामृत तैयार किया जाता है। किसान के अनुसार, ट्यूब भरने के करीब 40 दिन बाद जीवामृत तैयार हो जाता है, जिसके बाद इसका प्रतिदिन उपयोग किया जा सकता है।

ब्रह्मास्त्र और नीमास्त्र भी तैयार किए जा रहे

केंद्र पर ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र सहित अन्य जैव उत्पाद भी तैयार किए जा रहे हैं। कृषक मनोहर लोधी ने इन उत्पादों को तैयार करने की प्रक्रिया, उपयोग में आने वाली सामग्री और प्राकृतिक खेती में इनके इस्तेमाल की जानकारी अधिकारियों को दी।

इन जैव उत्पादों का उपयोग प्राकृतिक खेती में फसलों की सुरक्षा और बेहतर उत्पादन के उद्देश्य से किया जा रहा है।

बायो रिसोर्स केंद्र के लिए मिलेगी एक लाख रुपये की सहायता

उप संचालक कृषि मनोज कश्यप ने बताया कि योजना के तहत बायो रिसोर्स केंद्रों की स्थापना के लिए किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। केंद्र की स्थापना के लिए पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से कृषक के बैंक खाते में भेजे जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि बजट प्राप्त होने के बाद दूसरी किस्त के रूप में भी 50 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से दिए जाएंगे। इस राशि से केंद्र के लिए आवश्यक अन्य सामग्री खरीदी जा सकेगी।

उप संचालक कृषि ने किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने, जैव उत्पादों के निर्माण और उपयोग को बढ़ावा देने तथा शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी केपी अहिरवार और बीटीएम कौशलेन्द्र सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़: वायरल वीडियो में शिक्षक पर शराब के नशे में गाली-गलौज का आरोप, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

  • tikamgarh-natural-farming-bio-resource-centre-inspection
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    टीकमगढ़ में सुरक्षित बचपन अभियान, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

    टीकमगढ़ के भगवान महावीर बाल संस्कार केन्द्र विद्यालय में…

    बुधनी के मिडघाट हाईवे पर कंटेनर की टक्कर, 100 भेड़ों की मौत

    मध्यप्रदेश के बुधनी क्षेत्र में मिडघाट नेशनल हाईवे पर…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल