टीकमगढ़/पलेरा: हनुमान जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, नगर में उमड़ा जनसैलाब

टीकमगढ़/पलेरा: नगर में हनुमान जयंती का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर नगर के हरतला मंदिर से एक विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा.डीजे की धुन, ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय माहौल में बदल दिया। शोभायात्रा में भगवान के मनमोहक स्वरूपों की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। सजे-धजे घोड़ा-बग्घी और भगवान हनुमान के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। यह यात्रा हरतला मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मुख्य बाजार, छोटा बस स्टैंड, बजरंग मोहल्ला, गंगेले मोहल्ला, इमाम चौक और कॉलेज मार्ग से होते हुए बड़ा स्टैंड पहुंची. इसके बाद शोभायात्रा का समापन पुनः हरतला मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। जिनमें सुनील खटीक, रानू तिवारी (नगर परिषद उपाध्यक्ष), पवन संज्ञा (मंडल अध्यक्ष), महेश पटेरिया, राजेश नायक, उमेश तिवारी, आकाश राय, मुकेश यादव, गुलाब आदिवासी, रामकिशोर रैकवार, अवध नापित, सुमित बाल्मीक, मनीष तिवारी, दिलीप सिंह सिसोदिया, नितेंद्र मिश्रा और रामजी विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और युवा श्रद्धालु मौजूद रहे।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शोभायात्रा के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ धर्म लाभ प्राप्त किया।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़/लिधौरा: हनुमान जन्मोत्सव पर भक्तिमय हुआ नगर, शोभायात्रा ने मोहा मन

  • tikamgarh-palera-hanuman-jayanti-procession-crowd-gathers
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    छतरपुर: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया हनुमत यज्ञ, हनुमान जयंती पर भक्तिमय हुआ बागेश्वर धाम

    छतरपुर: बागेश्वर धाम में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य…

    आगे पढ़ें
    टीकमगढ़/लिधौरा: हनुमान जन्मोत्सव पर भक्तिमय हुआ नगर, शोभायात्रा ने मोहा मन

    लिधौरा: टीकमगढ़ के लिधौरा  नगर स्थित लेन की कुईया हनुमानजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

    जमीन में भी आईटी का खेल, रिटायर्ड अधिकारी और कंपनी पर बढ़ीं चर्चाएं

    जमीन में भी आईटी का खेल, रिटायर्ड अधिकारी और कंपनी पर बढ़ीं चर्चाएं

    प्रधानमंत्री मोदी का ‘मिशन कर्मयोगी’ पर जोर: प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी नई ऊर्जा

    प्रधानमंत्री मोदी का ‘मिशन कर्मयोगी’ पर जोर: प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी नई ऊर्जा

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश