TMC Protests Against ED Raids in Delhi – ED रेड के खिलाफ दिल्ली में TMC का प्रदर्शन

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के विरोध में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान हालात तब तनावपूर्ण हो गए, जब पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 8 TMC सांसदों को हिरासत में ले लिया। राजधानी के कई इलाकों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

प्रदर्शन के दौरान TMC कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “मोदी-शाह की गंदी चाल नहीं चलेगी” जैसे नारों के जरिए पार्टी ने केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया। TMC का कहना है कि ED की रेड राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही हैं और विपक्षी दलों को डराने की कोशिश है।

इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सख्त रुख अपनाया है। पार्टी की ओर से ऐलान किया गया है कि आज ममता बनर्जी के नेतृत्व में दिल्ली में मार्च निकाला जाएगा। इस मार्च को केंद्र सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं।

 

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, ED रेड को लेकर केंद्र और विपक्ष के बीच टकराव लगातार गहराता जा रहा है। दिल्ली में हुआ यह प्रदर्शन आने वाले दिनों में और बड़े राजनीतिक आंदोलन का संकेत माना जा रहा है। फिलहाल, पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजर बनी हुई है, क्योंकि इससे राष्ट्रीय राजनीति में नई सियासी बहस छिड़ सकती है।

  • gaurav singh rajput

    gaurav singh rajput

    Related Posts

    38 साल पुरानी बैंक डकैती का हिसाब हुआ पूरा, 76 साल के आरोपी को 13 साल की जेल

    केरल के वायनाड में 1988 में हुई बैंक डकैती…

    दुर्गा पूजा ‘प्रीव्यू शो’ में करोड़ों का खेल: पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के ठिकानों पर ED की छापेमारी

    कोलकाता में दुर्गा पूजा के ‘प्रीव्यू शो’ और पास…

    You Missed

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस