कासगंज: सोरों के नगला पटिया में पटाखा फैक्ट्री में अचानक भड़की आग; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला

कासगंज: जिले के सोरों थाना क्षेत्र स्थित नगला पटिया गांव में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्ट्री से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग की वजह से फैक्ट्री में रखा पटाखा सामग्री और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।

ये भी पढ़े – कासगंज पुलिस को बड़ी सफलता: जानलेवा हमले का वांछित आरोपी अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

  • fire-breaks-out-in-firecracker-factory-at-nagla-patiya-soron-kasganj-no-casualty
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे