यूको बैंक FD फ्रॉड का खुलासा, आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम: माणकचौक थाना पुलिस ने यूको बैंक के खाताधारकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बैंक के एक आउटसोर्स कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राहकों की एफडी मोबाइल एप के माध्यम से तोड़ी और राशि अपने खाते सहित परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर अवैध लाभ कमाया।

पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 को फरियादी दिनेश बंजारा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि यूको बैंक की लकड़पीठा रोड शाखा में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी राहुल राठौर ने षड्यंत्रपूर्वक उनकी और अन्य खाताधारकों की एफडी बिना अनुमति तोड़ दी। आरोप है कि एफडी की राशि पहले अपने खाते में ट्रांसफर की गई और बाद में विभिन्न परिचितों के खातों में भेजकर उसका उपयोग किया गया।

ये भी पढ़े – रतलाम में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 177 पेटी शराब और पिकअप वाहन जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

शिकायत के आधार पर थाना माणकचौक में अपराध क्रमांक 266/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मामला कायम किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, राकेश पंद्रो और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल राठौर सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल राठौर, रवि कुमावत, दिनेश राव, अरुण जैन, जितेंद्र कुमावत, त्रिलोक झा और मुकेश राठौर शामिल हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि धोखाधड़ी की कुल राशि कितनी है तथा इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और बैंक खातों के लेनदेन सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। कार्रवाई में थाना माणकचौक पुलिस और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – ‘सेफ क्लिक 2.0’ के तहत रतलाम में साइबर जागरूकता मैराथन, एसपी अमित कुमार ने दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ

  • uco-bank-fd-fraud-case-7-accused-arrested-ratlam
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना