
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को उज्जैन में श्री अंगारेश्वर महादेव के दर्शन के बाद शिप्रा नदी के तट पर बन रहे नवीन घाटों और पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
निर्देश में सीएम डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को दिया निर्देश –
अधिकारियों को सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हर 200 मीटर की दूरी पर सुविधा घर बनाए जाएं.
वहीं दूसरे आदेश में सीएम ने कहा की हर 500 मीटर की दूरी पर सीढ़ियों व अन्य पहुंच मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
पुल के निर्माण से श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर और श्री सिद्धवट मंदिर आपस में जुड़ जाएंगे, जिससे विशेष रूप से सिंहस्थ के दौरान यात्रियों को आवागमन में अधिक सुविधा होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे हों, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके।
यह परियोजना उज्जैन के धार्मिक और पर्यटन महत्व को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
- ujjain-cm-mohan-yadav-inspects-new-ghats-bridges








