यूक्रेन युद्ध के बीच बाल्टिक क्षेत्र में बढ़ी हलचल, पोलैंड ने रूसी जासूसी विमान को इंटरसेप्ट कर सुरक्षा अलर्ट जारी

पोलैंड के रक्षा मंत्री व्लादिस्लाव कोसिनियाक-कामिज़ के अनुसार, रूसी विमान ने पोलिश हवाई सीमा का उल्लंघन नहीं किया, लेकिन अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में इसकी मौजूदगी को पोलैंड की हवाई सुरक्षा प्रणालियों को परखने की एक “आक्रामक कार्रवाई” माना जा रहा है। इस घटना के जवाब में पोलैंड ने अपने फाइटर जेट्स को तुरंत तैनात किया और रूसी विमान की पहचान कर उसे एस्कॉर्ट किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा – “हमारे विमानों ने बाल्टिक सागर के अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में एक रूसी Il-20 टोही विमान को रोका। यह रूसी संघ की एक और आक्रामक कार्रवाई है और हमारे हवाई रक्षा प्रणालियों की परीक्षा लेने का प्रयास है।”

इसी दिन पोलैंड ने यूक्रेन पर रूसी मिसाइल हमलों के बाद सुरक्षा के लिहाज से अपनी हवाई सीमा में अतिरिक्त सैन्य उड़ानें भी संचालित की थीं। पोलैंड के ऑपरेशनल कमांड ने स्पष्ट किया कि बाल्टिक क्षेत्र में रूस की ऐसी गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिसे देखते हुए पोलैंड की हवाई रक्षा और रडार टोही प्रणालियों को अलर्ट पर रखा गया है।

  • ukraine-war-baltic-region-poland-intercepts-russian-spy-plane-alert-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सोमालिया में समुद्री लुटेरों का कहर, रेस्क्यू से पहले भारतीय समेत 5 क्रू सदस्यों की हत्या

    सोमालिया के तट पर समुद्री लुटेरों ने एक अपहृत…

    Youth Action Summit 2027: बर्लिन में अंतरराष्ट्रीय समिट, 5 अक्टूबर तक आवेदन; 50 फुली फंडेड स्कॉलरशिप

    जर्मनी के बर्लिन में जनवरी 2027 में Youth Action…

    You Missed

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले