
भोपाल।आदि मिश्रा| कॉमनवेल्थ गेम्स में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रदेश के खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने 7 अगस्त से शुरू होने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान और दतिया उपचुनाव को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
सिल्वर मेडल विजेताओं को मिलेगा ₹25-25 लाख का पुरस्कार
विश्वास सारंग ने जूडो में यामिनी मौर्य और वेटलिफ्टिंग में अजय बाबू द्वारा रजत पदक जीतने पर दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की खेल नीति के तहत दोनों खिलाड़ियों को ₹25-25 लाख की सम्मान राशि और शासकीय नौकरी प्रदान की जाएगी।
7 अगस्त से शुरू होगा जन विश्वास अभियान
मंत्री ने बताया कि 7 अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू होगा। इसके तहत मुख्यमंत्री, मंत्री और जनप्रतिनिधि प्रत्येक शुक्रवार को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनके निराकरण का प्रयास करेंगे।
विपक्ष और दतिया उपचुनाव पर साधा निशाना
दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए विश्वास सारंग ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर सनातन के अपमान का आरोप लगाया। वहीं दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी और कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने का काम कर रही है।
यह भी पढ़े: टीकमगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, पार्किंग, हॉकर्स जोन और ऑटो स्टैंड होंगे विकसित
- vishvas-sarang-announces-reward-for-commonwealth-games-medal-winning-mp-players









