विश्व आदिवासी दिवस पर केसली में उमड़ा जनसैलाब, रानी दुर्गावती चौक से निकली भव्य रैली

केसली/सागर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी बाहुल्य केसली तहसील में रविवार को भव्य कार्यक्रम और विशाल रैली का आयोजन किया गया। रानी दुर्गावती चौक पर आयोजित कार्यक्रम में केसली नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग, जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकजुटता और आदिवासी संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली।

रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

कार्यक्रम की शुरुआत रानी दुर्गावती चौक स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, जल-जंगल-जमीन के संरक्षण में समाज के योगदान और वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

रानी दुर्गावती चौक से निकली विशाल रैली

इसके बाद रानी दुर्गावती चौक से भव्य रैली निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और चौराहों से होकर गुजरी। रैली में क्षेत्रीय विधायक की पुत्री प्रियंका पटेरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम लखन सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, अजजा मंडल अध्यक्ष कृष्ण दीवान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवराज सिंह और पूर्व सरपंच उमेश खेहुरिया सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। रैली में पारंपरिक वेशभूषा में शामिल युवा ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। नगरवासियों और व्यापारियों ने जगह-जगह रैली का स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में मनोज लोधी, हरिश्चंद्र लोधी, गोपाल विश्वकर्मा, रजत दीवान, गजराज सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, पूरन सिंह आदिवासी, अनिल सिंघई, दीपेश जैन, किशोर सिंह, राघवेंद्र सिंह, विक्रम दीवान, चंद्रभान दीवान, राजकुमार सिंह ठाकुर, राकेश आदिवासी, मस्तराम आदिवासी, सत्यपाल लोधी और रामकिशोर पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और नागरिक मौजूद रहे।

शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत संरक्षण पर जोर

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने आदिवासी समाज में शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही युवाओं से अपनी संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत को सहेजने का आह्वान किया गया। विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों और आम नागरिकों की सहभागिता ने सामाजिक समरसता और एकजुटता का संदेश दिया।

ये भी पढ़े –  आईएमए सागर में NICU प्रबंधन और नवजात चिकित्सा पर उच्चस्तरीय वैज्ञानिक सेमिनार आयोजित

 

  • world-tribal-day-kesli-rani-durgavati-chowk-grand-rally-sagar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सेवढ़ा के शासकीय गोविंद महाविद्यालय में कानून जागरूकता संगोष्ठी, छात्रों को अधिकारों और कानूनी उपायों की दी जानकारी

    दतिया/राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट: शासकीय गोविंद महाविद्यालय, सेवढ़ा, जिला दतिया…

    आगे पढ़ें
    जिला कुशवाहा संघ मैहर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

    मैहर/देवेश शर्मा की रिपोर्ट: रीवा रोड स्थित होटल मैहर इन…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?