महाकाल मंदिर के बाहर पिता ने अपनी बेटी को मारा चाकू, ये थी वजह

 

उज्जैन में एक पिता ने अपनी ही बेटी को चाकू मार दिया..  घटना शुक्रवार सुबह की है,  महाकाल मंदिर के बाहर युवती पर उसके ही पिता ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को लोगों की मदद से चरक अस्पताल में भर्ती कराया गयाजहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया।

घायल युवती की पहचान वर्षा पारदी के रूप में हुई है। वो महेश्वर जेल रोड क्षेत्र की रहने वाली है और वर्तमान में कार्तिक मेला ग्राउंड क्षेत्र में अपनी मां के साथ रहती है। वह रोज की तरह महाकाल मंदिर के सामने माला बेच रही थी।

महाकाल मंदिर के बाहर विवाद

स्थानीय लोगों को मुताबिक सुबह महाकाल घाटी क्षेत्र में युवती की मां और उसके पिता के परिवार के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष सड़क पर आमने-सामने हो गए।

विवाद के दौरान आरोपी पिता वर्षना वहां पहुंचा और गुस्से में आकर युवती की पीठ और जांघ पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया।

हमले के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल वर्षा को उज्जैन के चरक अस्पताल पहुंचायाजहां उसका इलाज जारी है।

पिता अपना परिवार 16 साल पहले छोड़ गया था

परिजनों के अनुसार आरोपी पिता करीब 16 साल पहले परिवार को छोड़कर चला गया था और उसने दूसरी शादी कर ली थी। युवती की मां माना बाई का कहना है कि उन्होंने ही बेटी का पालन-पोषण किया है।

बेटी की शादी को लेकर था विवाद

माना बाई ने आरोप लगाया कि आरोपी पिता अचानक आया और बेटी की शादी कराने की बात करने लगा। उनका कहना है कि वह रुपए के लालच में बेटी की शादी कराना चाहता था और इसके लिए करीब 5 लाख रुपए लेने की बात कर रहा था।

युवती का आरोप- बेचने की बात कही

घायल वर्षा ने बताया कि उसके पिता एक रिश्तेदार के साथ आए थे और कह रहे थे कि उसकी शादी नहीं करेंगे बल्कि उसे 5 लाख रुपए में बेच देंगे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर उन्होंने चाकू से हमला कर दिया।

महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि पुलिस टीम अस्पताल पहुंची है। युवती के बयान लिए जाएंगे और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

 


  • ujjain-1024-2
  • Sunil Bansiwal

    Sunil Bansiwal

    Related Posts

    रतलाम में हादसा: अंगूर से भरा ट्रक पलटा, पुलिस की सूझबूझ से यातायात बहाल

    रतलाम के जावरा शहर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई 8 लेन रोड पर ग्राम गोठड़ा के पास…

    आगे पढ़ें
    रतलाम: करणी सेना नेता जीवन सिंह शेरपुर पर एट्रोसिटी एक्ट में केस दर्ज

    रतलामछ करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ पुलिस ने एक और मामला…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धर्मांतरण के खिलाफ केंद्र में बने कड़ा कानून: राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी की मांग

    धर्मांतरण के खिलाफ केंद्र में बने कड़ा कानून: राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी की मांग

    उज्जैन में 3-5 अप्रैल 2026 को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ – मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल

    उज्जैन में 3-5 अप्रैल 2026 को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ – मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल

    ₹20,000 करोड़ MFI क्रेडिट गारंटी योजना का असर: NBFC-MFI सेक्टर को राहत या सीमित फायदा?

    ₹20,000 करोड़ MFI क्रेडिट गारंटी योजना का असर: NBFC-MFI सेक्टर को राहत या सीमित फायदा?

    बंगाल का रण और चुनाव आयोग के फैसले: क्या अधिकारियों के तबादले तय करेंगे सत्ता का भविष्य?

    बंगाल का रण और चुनाव आयोग के फैसले: क्या अधिकारियों के तबादले तय करेंगे सत्ता का भविष्य?

    राजनीति के ‘शिखर’ और जनसेवा के ‘पर्याय’: क्या अपनों की ही घेराबंदी का शिकार हो रहे हैं जननायक संजय पाठक?

    राजनीति के ‘शिखर’ और जनसेवा के ‘पर्याय’: क्या अपनों की ही घेराबंदी का शिकार हो रहे हैं जननायक संजय पाठक?