महाकाल मंदिर के बाहर पिता ने अपनी बेटी को मारा चाकू, ये थी वजह

 

उज्जैन में एक पिता ने अपनी ही बेटी को चाकू मार दिया..  घटना शुक्रवार सुबह की है,  महाकाल मंदिर के बाहर युवती पर उसके ही पिता ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को लोगों की मदद से चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया।

घायल युवती की पहचान वर्षा पारदी के रूप में हुई है। वो महेश्वर जेल रोड क्षेत्र की रहने वाली है और वर्तमान में कार्तिक मेला ग्राउंड क्षेत्र में अपनी मां के साथ रहती है। वह रोज की तरह महाकाल मंदिर के सामने माला बेच रही थी।

महाकाल मंदिर के बाहर विवाद

स्थानीय लोगों को मुताबिक सुबह महाकाल घाटी क्षेत्र में युवती की मां और उसके पिता के परिवार के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष सड़क पर आमने-सामने हो गए।

विवाद के दौरान आरोपी पिता वर्षना वहां पहुंचा और गुस्से में आकर युवती की पीठ और जांघ पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया।

हमले के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल वर्षा को उज्जैन के चरक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

पिता अपना परिवार 16 साल पहले छोड़ गया था

परिजनों के अनुसार आरोपी पिता करीब 16 साल पहले परिवार को छोड़कर चला गया था और उसने दूसरी शादी कर ली थी। युवती की मां माना बाई का कहना है कि उन्होंने ही बेटी का पालन-पोषण किया है।

बेटी की शादी को लेकर था विवाद

माना बाई ने आरोप लगाया कि आरोपी पिता अचानक आया और बेटी की शादी कराने की बात करने लगा। उनका कहना है कि वह रुपए के लालच में बेटी की शादी कराना चाहता था और इसके लिए करीब 5 लाख रुपए लेने की बात कर रहा था।

युवती का आरोप- बेचने की बात कही

घायल वर्षा ने बताया कि उसके पिता एक रिश्तेदार के साथ आए थे और कह रहे थे कि उसकी शादी नहीं करेंगे बल्कि उसे 5 लाख रुपए में बेच देंगे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर उन्होंने चाकू से हमला कर दिया।

महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि पुलिस टीम अस्पताल पहुंची है। युवती के बयान लिए जाएंगे और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

 


  • ujjain-1024-2
  • Related Posts

    पिछोर में 6 साल से फरार लूट का स्थायी वारंटी गिरफ्तार, RTO चेकपोस्ट के पास दबोचा

    पिछोर, 3 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले…

    सागर-गढ़ाकोटा रोड पर भीषण हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में 2 की मौत और 3 घायल

    सागर, 3 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश के सागर जिले…

    You Missed

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल