किसानों की गाढ़ी कमाई पर डाला डाका… 85 लाख रुपये के गबन का मामला

बुरहानपुर। गोपाल देवकर। ब्रांडवाणी।  बुरहानपुर जिले के बिरोदा में प्राथमिक सेवा सहकारी समिति में 85 लाख रुपये के कथित गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पूर्व समिति  प्रबंधक ने किसानों के जमा लाखों रुपए निकाल लिए। मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया है, जिसके चलते जांच की मांग उठने लगी है।

ये है पूरा मामला
बुरहानपुर जिले के बिरोदा ग्राम स्थित प्राथमिक सेवा सहकारी मर्या में 85 लाख रुपये के गबन का मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि वर्ष 2022-23 से 2024-25 के बीच किसानों की जमा बचत राशि निकाली गई रकम में भारी अनियमितता की गई, बताया जा रहा है कि तत्कालीन समिति प्रबंधक संतोष महाजन ने किसानों के खातों में जमा राशि को धीरे-धीरे कर करीब 85 लाख रुपए निकाल लिए। यह चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब नवंबर 2025 में नए समिति प्रबंधक ने पदभार संभाला और ऑडिट कराया गया, ऑडिट रिपोर्ट में सामने आया कि वर्षों से किसानों की जमा राशि निकाली जा रही थी।

अधिकारियों को नहीं लगी भनक
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इतने बड़े गबन की भनक वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं लगी, क्या जांच के नाम पर मामले को दबाने की कोशिश हो रही है? सूत्रों के मुताबिक, पिछले 20 दिनों से पूर्व समिति प्रबंधक संतोष महाजन शाखा में अनुपस्थित हैं, और वरिष्ठ अधिकारियों के फोन भी नहीं उठा रहे,  समिति प्रबंधक का कहना है कि ‘मैंने पदभार संभालने के बाद जब रिकॉर्ड की जांच कराई तो लगभग 85 लाख रुपए की अनियमितता सामने आई। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। जांच दल गठित कर कार्रवाई की जाएगी।’

करीब 40 से 50 लाख रुपये के गबन की बात
वहीं कृषि विकास शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक मामले को दबाने के प्रयास में अब यह कह रहे हैं कि करीब 40 से 50 लाख का गबन है और जांच दल गठित किया जाएगा ‘मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। यदि वसूली नहीं होती है तो संबंधित के खिलाफ FIR भी दर्ज की जाएगी।’ अब देखना होगा कि क्या पूर्व समिति प्रबंधक संतोष महाजन पर सख्त कार्रवाई होगी, या फिर जांच के नाम पर इस पूरे मामले पर लीपापोती कर दी जाएगी?

  • burhanpur-biroda-85-lakh-scam-cooperative-society
  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लाल किला ब्लास्ट कांड: NIA ने 10 आतंकियों के खिलाफ दाखिल की 7,500 पन्नों की चार्जशीट, डॉ. उमर उन नबी था मॉड्यूल का मास्टरमाइंड

    लाल किला ब्लास्ट कांड: NIA ने 10 आतंकियों के खिलाफ दाखिल की 7,500 पन्नों की चार्जशीट, डॉ. उमर उन नबी था मॉड्यूल का मास्टरमाइंड

    केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे वीडी सतीशन; 9 दिनों के सियासी सस्पेंस पर कांग्रेस ने लगाया विराम

    केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे वीडी सतीशन; 9 दिनों के सियासी सस्पेंस पर कांग्रेस ने लगाया विराम

    असम में घुसपैठ और कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बोले-वादे शब्दों से नहीं, काम से पूरे होंगे

    असम में घुसपैठ और कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बोले-वादे शब्दों से नहीं, काम से पूरे होंगे

    नॉर्वे के अखबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ, पीएम मोदी को बताया दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता

    नॉर्वे के अखबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ, पीएम मोदी को बताया दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पंजाब CM भगवंत मान की मुलाकात, कृषि सुधार और किसान कल्याण पर हुई अहम चर्चा

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पंजाब CM भगवंत मान की मुलाकात, कृषि सुधार और किसान कल्याण पर हुई अहम चर्चा