
छतरपुर: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने बागेश्वर धाम पहुंचकर बालाजी के दर्शन किए और पं. धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया।
धाम में प्रवास के दौरान उन्होंने करीब 700 मीटर लंबी परिक्रमा भी की। इस अवसर पर उन्हें पटका पहनाकर दादा गुरुदेव का चित्र, हनुमान जी से संबंधित पुस्तकें भेंट की गईं, जबकि उन्होंने भी प्रसाद और सिंदूर अर्पित किया।
दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई। दौरे के दौरान धाम की आध्यात्मिक महिमा और मंदिर से जुड़ी मान्यताओं की जानकारी भी दी गई।
इस दौरान राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने हाईवे पर उनका स्वागत किया। यह उनका बागेश्वर धाम का पहला दौरा बताया गया।
- chhatarpur-vasundhara-raje-bageshwar-dham-visit-dheerendra-shastri-blessing









