दमोह में चोरी का मामला: शीतला माता मंदिर के गहने और छत्र बरामद

दमोह/पटेरा: बमनपुरा गांव स्थित शीतला माता मंदिर में लाखों रुपए की चोरी करने वाले आरोपियों को पटेरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि 17 मार्च को पुजारी भागीरथ प्रसाद कुर्मी ने मंदिर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के अनुसार, पुजारी ने सुबह साढ़े दस बजे मंदिर के सभी गेट बंद कर घर चले गए थे। शाम करीब 4 बजे उनके परिवार ने मंदिर में गेट खुला और ताला टूटा हुआ देखा। माता के गले का सोने का हार और दस चादी के छत्र गायब थे।

पुलिस ने लाखों का माल किया बरमाद 

एसपी श्रुति सोमवंशी के निर्देशन में गठित टीम ने मंदिर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। मुखबिर की सूचना पर हिंडोरिया निवासी परम पिता मुन्ना लाल आठ्या और गुटालू उर्फ गोविंद पिता रूपसींग लोधी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध कबूल किया और बताया कि चोरी का सामान हिंडोरिया निवासी परम पिता गोकुल आठ्या को बेचा गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चांदी के 6 छत्र और सोने का हार बरामद किया, जिसकी कुल कीमत लगभग 1,85,000 रुपये है। आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़े – पथरिया में गैस सिलेंडर की किल्लत, उपभोक्ताओं की लाइन में घंटों प्रतीक्षा

  • damoh-bamnupura-temple-theft-police-arrest
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    आरोन में मंदिर की माफी भूमि की नीलामी पर विवाद, वंशानुगत पुजारियों ने एसडीएम को सौंपी विधिक आपत्ति

    आरोन/गुना (मोहित सोनी की रिपोर्ट): तहसील मुख्यालय आरोन में मंदिर…

    आगे पढ़ें
    सेवा भारती ने महावीरपुरा सेवा बस्ती में लगाया निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों महिलाओं की हुई जांच

    गुना/मोहित सोनी की रिपोर्ट: समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?