मैहर में VIP दर्शन विवाद: आम आदमी पार्टी ने नियमों की अनदेखी पर उठाए सवाल

मैहर: आम आदमी पार्टी के जिला विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव ने चैत नवरात्रि के दौरान मंदिर में VIP दर्शन और गर्भगृह प्रवेश के कथित छूट पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और मंदिर प्रबंध समिति ने पहले ही सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि निर्धारित अवधि में गर्भगृह में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में किसी मंत्री या विधायक को प्रवेश देना नियमों की आत्मा के खिलाफ है और प्रतिबंध की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता है।

ये भी पढ़े – मैहर एक्सक्लूसिव: विकास के नाम पर ‘विनाश’ की धूल फांकती हरनामपुर सर्विस रोड, कांग्रेस ने खोला मोर्चा

आम आदमी पार्टी ने वीआईवी कल्चर पर उठाए सवाल

आनंद ने प्रशासन से स्पष्ट करने की मांग की है कि क्या प्रवेश के लिए लिखित अनुमति, आदेश या किसी सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति मौजूद थी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई आदेश नहीं है, तो यह केवल प्रक्रियात्मक त्रुटि नहीं, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही का गंभीर विषय है।

उन्होंने यह भी जोर दिया कि कलेक्टर को मंदिर व्यवस्था संचालन हेतु उच्च न्यायालय द्वारा दी गई विवेकाधीन शक्ति का उपयोग समानता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के सिद्धांतों के अनुरूप होना चाहिए। नियमों का पालन आम जनता पर सख्ती से किया जाए और विशेष वर्ग के लिए छूट देना असमान व्यवहार और पक्षपात का संकेत देता है।

आनंद ने प्रशासन से मांग की कि ऐसी किसी भी अनुमति का लिखित आदेश, आधार और प्रक्रिया सार्वजनिक की जाए और भविष्य में स्पष्ट एवं समान रूप से लागू होने वाले दिशा-निर्देश सुनिश्चित किए जाएं। उनका कहना है कि यह बयान पूर्णतः जनहित और विधिक पारदर्शिता के आधार पर जारी किया गया है।

ये भी पढ़े – मैहर नवरात्रि मेला: VIP दर्शन पर प्रतिबंध के बावजूद नियमों की अवहेलना, कांग्रेस ने प्रशासन से जवाबदेही मांगी

  • maihar-mandir-vip-pravesh-vivad
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    हजारों एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का खेल: दिखावे की कार्रवाई में एक ट्रैक्टर जब्त, बड़े माफिया पर सवाल कायम

    सीहोर जिले के लाड़कुई वन परिक्षेत्र में वन भूमि…

    आगे पढ़ें

    One thought on “मैहर में VIP दर्शन विवाद: आम आदमी पार्टी ने नियमों की अनदेखी पर उठाए सवाल

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा