सागर: फर्जी गोल्ड लोन स्लिप से 18.50 लाख की ठगी, आरोपी फरार

सागर:  जिले में फर्जी दस्तावेजों के जरिए 18.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दमोह निवासी घनश्याम रैकवार ने बैंक की फर्जी स्लिप, नकली सील और जाली हस्ताक्षर का उपयोग कर मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी को चूना लगा दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने गोल्ड लोन बैलेंस ट्रांसफर के नाम पर मणप्पुरम फाइनेंस की गोपालगंज शाखा से संपर्क किया। उसने दावा किया कि उसका गोल्ड लोन ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक में चल रहा है और उसे ट्रांसफर करवाना है। आरोपी ने बैंक की फर्जी गोल्ड लोन स्लिप भी प्रस्तुत की, जिसमें मैनेजर के नकली हस्ताक्षर और सील लगी हुई थी।दस्तावेजों को सही मानते हुए फाइनेंस कंपनी ने 24 मार्च को 18.50 लाख रुपये आरोपी के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। पैसे मिलने के बाद आरोपी यह कहकर चला गया कि वह बैंक से सोना लाकर जमा करेगा, लेकिन इसके बाद मोबाइल बंद कर फरार हो गया।बाद में जब कंपनी ने ESAF बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि घनश्याम रैकवार के नाम से कोई लोन खाता ही नहीं है और स्लिप पूरी तरह फर्जी है।

शिकायत के आधार पर गोपालगंज थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फर्जी दस्तावेज और सील कहां से तैयार कराई गई।

ये भी पढ़े – सागर: आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज के वार्षिक उत्सव में पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

  • sagar-fake-gold-loan-scam-18-5-lakh-accused-absconding
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सिटी फॉरेस्ट में जिला न्यायपालिका और वन विभाग का वृहद पौधारोपण: पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,…

    आगे पढ़ें

    One thought on “सागर: फर्जी गोल्ड लोन स्लिप से 18.50 लाख की ठगी, आरोपी फरार

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में