जावरा में 5 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के आरोपी का सामाजिक बहिष्कार, सीरत कमेटी ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

रतलाम/जावरा: जिले के जावरा में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी शाकिर का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया है। मुस्लिम समाज की संस्था सीरत कमेटी जावरा ने यह ऐलान किया है और प्रशासन से दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सीरत कमेटी जावरा ने एक पत्र जारी किया है, जिसमें जावरा और आसपास के कस्बों के समाजजनों को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए आरोपी को समाज से बहिष्कृत करने की सूचना दी गई है। पत्र में कहा गया है कि ऐसा व्यक्ति किसी भी सूरत में मुस्लिम समाज का हिस्सा कहलाने के लायक नहीं है। शहर काजी साहब और सीरत कमेटी द्वारा यह ऐलान किया गया है कि शाकिर का सामाजिक बहिष्कार किया जाता है। किसी भी व्यक्ति को उससे किसी प्रकार का संबंध, लेनदेन या वास्ता रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उसे किसी भी मजलिस, दीनी या सामाजिक प्रोग्राम में शामिल न किया जाए।

ये भी पढ़े – रतलाम/जावरा: 4 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी हिरासत में

सीरत कमेटी जावरा के सदर मोहम्मद साबिर ने कहा, “ऐसे आरोपी को चौराहे पर फांसी दी जानी चाहिए। हमने इसे समाज से बहिष्कृत कर दिया है, यह समाज में रहने लायक नहीं है।” जानकारी के अनुसार, जावरा थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में यह घटना रविवार देर रात सामने आई थी। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर घटना का पता चला और परिजनों ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। बाद में मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

रविवार देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।आरोपी दो बच्चों का पिता है और उसकी पत्नी का निधन हो चुका है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने आरोपी का जुलूस निकालने की मांग की थी। सीरत कमेटी और स्थानीय प्रशासन की यह कार्रवाई समाज में ऐसे अपराधों के खिलाफ कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से की गई है।

ये भी पढ़े – जावरा मंडी में किसानों की समस्याओं पर मंथन: छुट्टियों में भी मंडी चालू रखने की पहल

  • jaora-seerat-committee-demands-action-against-child-assault-accused
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें
    देवास जनसुनवाई में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत: प्रसूता के उपचार को लेकर अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

    देवास/ गौरव व्यास: देवास कलेक्टर जनसुनवाई में प्रसूता के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू