निवाड़ी: कांग्रेस ने सिलेंडर कंधे पर रख किया धरना, बढ़ती महंगाई और गैस कालाबाजारी के खिलाफ विरोध

निवाड़ी: गैस सिलेंडर की किल्लत और कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी, एवं बिजली के बढ़ते दाम और पेट्रोल डीजल की समस्याओं को लेकर मंगलवार को  निवाड़ी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर को कंधे पर रख नगर के प्रमुख चौराहों से होते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन किया 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगे डिप्टी कलेक्टर के समाने रखी ओर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन पत्र सौपा. इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश यादव ने अपने कंधे पर सिलेंडर रखकर नगर के विभिन्न चौराहा से होते हुए निवाड़ी एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां पर धरना प्रदर्शन किया और केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा है कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं अपरिपक्वता के कारण आम जनता महंगाई की मार से पहले ही परेशान होती आ रही है और उसे पर मोदी सरकार के द्वारा गैस सिलेंडर के मूल्य में वृद्धि करके आम जनता को सिलेंडर की उपलब्धता नहीं हो पा रही. जिससे आम लोगों को परेशानियों का समाना करना पड़ रहा हैै. जिला अध्यक्ष ने कहा है कि जहां एक और सिलेंडर की ऊंची कीमत आमजन परेशान है तो वही गैस सिलेंडर को लेकर जिले के साथ साथ प्रदेशभर में कालाबाजारी हो रही है. 

ये भी पढ़े – निवाड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अवैध गुमटीयां हटाई गईं

  • niwari-congress-protest-rise-petrol-and-cyclinder-price
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना