बुहरानपुर: किसानों को नई तकनीक से जोड़ने की पहल, बुरहानपुर में ‘ई-विकास प्रणाली’ से उर्वरक वितरण का प्रशिक्षण

बुरहानपुर: कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत जिले में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में किसानों को कृषि की नवीन तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कृषि उपज मंडी के केला नीलामी सभागृह में उर्वरक वितरण की नई ऑनलाइन “ई-विकास प्रणाली” के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रणाली का उद्देश्य किसानों को समय पर और पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराना है।

प्रशिक्षण के दौरान उपसंचालक कृषि श्री एम.एस. देवके ने कृषि आदान विक्रेताओं को ई-विकास प्लेटफॉर्म के माध्यम से उर्वरक वितरण की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से जिले में शत-प्रतिशत पारदर्शी उर्वरक वितरण सुनिश्चित होगा, जिससे किसानों को समय पर उर्वरक मिल सकेगा और कालाबाजारी, अधिक कीमत व अन्य अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकेगा।

ये भी पढ़े  – बुहरानपुर: कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर शासकीय कार्यों की समीक्षा, स्वास्थ्य-महिला बाल विकास और बैंकिंग योजनाओं पर हुई अहम बैठक

उपसंचालक श्री देवके ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा लागू की गई यह नई प्रणाली 1 अप्रैल से पूर्ण रूप से लागू की जा रही है। इसके माध्यम से किसानों को उनकी फसल की वैज्ञानिक अनुशंसा के अनुसार लक्षित (टार्गेटेड) रूप में उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। संतुलित पोषक तत्वों के उपयोग से फसलों की उत्पादकता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री प्रताप सिंह जमरे, एसएडीओ श्री राम पाटिल, प्रभारी जिला विपणन अधिकारी श्री संदीप इंगले, कृषि विस्तार अधिकारी श्री जे.एस. चौहान, श्री अखिलेश रावत सहित बड़ी संख्या में कृषि आदान विक्रेता उपस्थित थे.

ये भी पढ़े – बड़वानी जिले के मजदूरों की गुहार: ठेकेदार की धोखाधड़ी से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी मदद

  • burhanpur-initiative-connect-farmers-new-technology-training-fertilizer-distribution
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना