रतलाम पुलिस की नई पहल: उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित

रतलाम: पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार की अभिनव पहल के तहत जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा शुरू की गई है. इस पहल का उद्देश्य बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करना और उत्कृष्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देना है.इसी क्रम में 31 मार्च को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी अमित कुमार ने गत सप्ताह सराहनीय कार्य करने वाले 19 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल ने भी सभी पुलिसकर्मियों को भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

सम्मानित पुलिसकर्मियों में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा चौधरी को महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के अभियान में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वहीं उपनिरीक्षक मो. इरफान खान को तीन अपहृत बालिकाओं की दस्तयाबी, उपनिरीक्षक वी.डी. जोशी को 12 घंटे के भीतर नकबजनी का खुलासा कर चोरी गए आभूषण और नकदी बरामद करने तथा उपनिरीक्षक मनोज पाटीदार को 2012 से फरार 10 हजार के इनामी आरोपी सहित चार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए प्रशंसा पत्र दिया गया।इसके अलावा विभिन्न थानों के आरक्षकों को चोरी के वाहन बरामद करने, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, गुम मोबाइल खोजने, स्थायी वारंट तामील कराने और यातायात प्रबंधन में सराहनीय भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़े – रतलाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

  • ratlam-police-honor-exemplary-work-officers
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना