शादी में शराब के पैसों पर विवाद: दूल्हे के परिवार के साथ मारपीट

ग्वालियर: देहात के आरोन थाना क्षेत्र के पटाई गांव में शादी की खुशी में शराब के पैसे नहीं देने पर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने दूल्हे महेश जाटव के परिवार से शराब के लिए पैसे मांगे, लेकिन मना करने पर गाली-गलौज करते हुए दूल्हे की मां, परिजनों और नई दुल्हन के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान घर में रखा कुछ सामान और नकदी भी ले जाने का आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद शादी में आए मेहमानों ने बीच-बचाव किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से शिकायत मिली है, घायलों का मेडिकल कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: 1 मई से शुरू होगी घरों की गणना; पहली बार मोबाइल ऐप से होगा काम

  • wedding-alcohol-money-dispute-groom-family-assault
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather: 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक…

    ग्वालियर की इस गणेश गैलरी में दिखते हैं अनोखे गणपति, मूषक से लेकर ड्रैगन तक की मूर्तियां

    ग्वालियर| गणेश उत्सव के बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना