ग्वालियर: हनुमान जन्मोत्सव पर महिलाओं ने खेली फूलों की होली; रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

ग्वालियर: हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर महाराजा महासेन महिला समिति द्वारा राधा-कृष्ण के साथ गुलाब के फूलों की होली का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शुरू होकर शाम 7 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में महिलाएं गोपी के स्वरूप में पहुंचीं और विभिन्न मनोरंजक गेम्स व प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इसके बाद राधा-कृष्ण के साथ सखियों ने गुलाब के फूलों से होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया। प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को संस्था की ओर से आकर्षक उपहार भी दिए गए।

संस्था की अध्यक्ष ममता गोयल और सचिव आशा गोयल ने बताया कि समिति समय-समय पर महिलाओं के उत्थान और उन्हें सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन करती रहती है। कार्यक्रम में अर्चना गांगिल, सपना गुप्ता, माधवी गुप्ता, सीमा बंसल, अंजू गुप्ता, सीमा गुप्ता, रजनी गोयल, मेघा गोयल, जागृति मांडिल, सुधा मांडिल, रंजना गुप्ता, नीलम गुप्ता और संगीता गुप्ता सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: 1 मई से शुरू होगी घरों की गणना; पहली बार मोबाइल ऐप से होगा काम

  • gwalior-hanuman-jayanti-women-flower-holi-celebration
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शादी में शराब के पैसों पर विवाद: दूल्हे के परिवार के साथ मारपीट

    ग्वालियर: देहात के आरोन थाना क्षेत्र के पटाई गांव में शादी की खुशी में शराब के…

    आगे पढ़ें
    ग्वालियर: 1 मई से शुरू होगी घरों की गणना; पहली बार मोबाइल ऐप से होगा काम

    ग्वालियर: केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 1 मई से घरों की गणना का कार्य शुरू किया जाएगा।…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश

    एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026: ODOP, GI टैगिंग और निर्यात अवसरों पर चर्चा

    एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026: ODOP, GI टैगिंग और निर्यात अवसरों पर चर्चा

    ससुर बने मंत्री, दामाद कलेक्टर की बढ़ी ताकत? सत्ता के गलियारों में ‘पावर कनेक्शन’ की चर्चा

    ससुर बने मंत्री, दामाद कलेक्टर की बढ़ी ताकत? सत्ता के गलियारों में ‘पावर कनेक्शन’ की चर्चा

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव: चार महीने तक ड्यूटी से गायब रहा हेड कांस्टेबल, अचानक लौटकर कर ली जॉइनिंग… पुलिस महकमे में उठे कई बड़े सवाल

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव: चार महीने तक ड्यूटी से गायब रहा हेड कांस्टेबल, अचानक लौटकर कर ली जॉइनिंग… पुलिस महकमे में उठे कई बड़े सवाल