बुरहानपुर में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान: कार्यकर्ताओं को कौशल निखारने और अनुशासन का पाठ

बुरहानपुर: भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत खंडवा के ओंकारेश्वर मंडल, बुरहानपुर के शाहपुर और फोपनर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि हर समाज वर्ग का कल्याण और उत्थान करना है। प्रशिक्षण वर्गों से कार्यकर्ताओं को नया सीखने और कौशल निखारने का अवसर मिलता है। जामवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक मजबूत विचारधारा है। उन्हें पार्टी के सिद्धांतों के अनुसार समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम में उन्होंने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेश में खुशहाली और कल्याण की कामना की। उन्होंने बताया कि पार्टी की लगातार सफलता संगठनात्मक शक्ति और निरंतर प्रशिक्षण का परिणाम है। कार्यकर्ताओं को राजनीति को केवल सत्ता प्राप्ति का साधन न मानकर सेवा का माध्यम बनाना चाहिए।

जामवाल ने पंच से संसद तक पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को वर्ष 2047 तक परम वैभव तक पहुँचाने के लिए सभी स्तरों पर कार्यकर्ता सक्रिय रहें। उन्होंने अनुशासन, समय-सारिणी और सामाजिक समरसता का पालन करने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं हुकुमचन्द्र पूनमचन्द्र अग्रवाल, गुलचन्द्र सिंहर्ने और विश्वनाथ पाटिल को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। मंचासीन रहे पूर्व मंत्री और प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस, प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट, जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने, जिला महामंत्री ईश्वर चौहान, मंडल टोली सदस्य और जिला उपाध्यक्ष संभाजी सगरे।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: सरोला फाटा दरियापुर में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, 4 घायल; पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बची जान

  • burhanpur-bjp-training-campaign-skill-development-discipline
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सीहोर में 16 जून से 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर जुर्माना और जेल का प्रावधान

    सीहोर | नफीस खान सीहोर कलेक्टर बालागुरू के. ने…

    आगे पढ़ें
    बुरहानपुर में समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श बैठक आयोजित, विभिन्न वर्गों से मिले महत्वपूर्ण सुझाव

    बुरहानपुर। मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे