छतरपुर में डॉक्टर रवि कुमार सोनी की अनूठी पहल: 500 बच्चों को मिला नया जीवन

छतरपुर: जिला अस्पताल में पदस्थ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि कुमार सोनी ने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर अब तक करीब 500 गरीब और असहाय बच्चों के टेढ़े पैरों (क्लब फुट) का सफल ऑपरेशन कर उन्हें सामान्य जीवन की राह पर वापस लाने का काम किया है।

जिला चिकित्सालय में जन्म से विकलांगता से जूझ रहे बच्चों का इलाज लगातार किया जा रहा है। खास बात यह है कि जिन बच्चों को पहले इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, अब उनका उपचार छतरपुर जिला अस्पताल में ही संभव हो रहा है। पिछले करीब तीन वर्षों से डॉ. रवि सोनी और उनकी टीम लगातार इस बीमारी से पीड़ित बच्चों का इलाज कर रही है। आज भी तीन और बच्चों का सफल ऑपरेशन किया गया, जिसके साथ ही इलाज से लाभान्वित बच्चों की संख्या 500 के पार पहुंच गई है।

ये भी पढ़े – छतरपुर पुलिस का सघन नशा मुक्ति अभियान: अवैध मादक पदार्थों पर कड़ी कार्रवाई

डॉ. सोनी के प्रयासों से अब केवल छतरपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। गरीब परिवारों के लिए यह पहल किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है, क्योंकि आर्थिक तंगी के कारण कई परिवार बड़े शहरों में इलाज नहीं करा पाते थे। डॉ. रवि सोनी का कहना है कि क्लब फुट बीमारी से पीड़ित एक बच्चे को पूरी तरह ठीक करने में लगभग दो महीने का समय लग सकता है। इस दौरान परिवार को धैर्य और सहयोग बनाए रखना पड़ता है। जब बच्चे इलाज के बाद सामान्य रूप से चलने लगते हैं, तो उनके और परिवार के चेहरे पर आई खुशी डॉक्टरों के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार होती है।

डॉ. सोनी और उनकी टीम की इस पहल से कई बच्चों को विकलांगता से बचाया जा सका है और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में बड़ी सफलता मिली है।

ये भी पढ़े – छतरपुर: खेत में मिली किसान की लाश, पुलिस ने बेटे को हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

 

  • chhatarpur-doctor-ravi-kumar-soni-initiative-children-new-life
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना