
टीकमगढ़: लिधौरा नगर में 4 अप्रैल को स्थानीय महिलाएं और नागरिक शराब दुकान और मछली बाजार के खिलाफ तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर तुरंत कार्रवाई की मांग की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब दुकान के कारण महिलाओं को गाली-गलौज और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। मछली बाजार से निकलने वाली दुर्गंध से स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मंगलवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। तहसीलदार ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि आबकारी विभाग और कलेक्टर को पत्र भेजा गया है और आगे की कार्रवाई संबंधित विभाग करेगा।
ये भी पढ़े – टीकमगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 18.88 लाख रुपये का सामान बरामद
- tikamgarh-women-protest-liquor-store-fish-market









