नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोलियम संकट से निपटने के लिए सप्ताह में दो दिन की छुट्टी

काठमांडू/नेपाल: पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति में आ रही कमी को देखते हुए नेपाल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। नेपाली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने अब सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला रविवार को सिंहदरबार में हुई मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक में लिया गया।

सरकार के प्रवक्ता और शिक्षा, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री सस्मिता पोखरेल ने बताया कि यह व्यवस्था 6 अप्रैल से लागू की जाएगी। इस निर्णय के तहत सभी सरकारी कार्यालयों और कई शैक्षणिक संस्थानों में सप्ताह में केवल पांच दिन काम होगा, जबकि शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी।

ये भी पढ़े – अमेरिका-ईरान युद्ध जारी: हवाई हमलों में तीन की मौत, ईरान की कड़ी चेतावनी

नेपाली मीडिया एंजेसी के मुताबिक सरकार ने यह कदम पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने और ईंधन संकट से निपटने के लिए उठाया है। हाल के समय में वैश्विक परिस्थितियों और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ईंधन आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे नेपाल में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पर दबाव बढ़ गया है।

नेपाल अपनी अधिकांश पेट्रोलियम जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों और आपूर्ति में उतार-चढ़ाव का सीधा असर देश की ऊर्जा व्यवस्था पर पड़ता है। इसी वजह से सरकार परिवहन और सरकारी गतिविधियों में ईंधन की खपत कम करने के उपाय तलाश रही है।

ये भी पढ़े – पाकिस्तान के पंजाब में ‘गोबर टैक्स’, सोशल मीडिया पर उड़ी सरकार की खिल्ली

  • nepal-government-petroleum-crisis-two-day-weekly-holiday
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ट्रंप का ईरान को धमकी: ‘बात नहीं मानी तो होगा सबसे बड़ा हमला’, मिडिल ईस्ट में बढ़ा युद्ध का खतरा

    मिडिल ईस्ट में शांति का कोई किरण नजर ही…

    आगे पढ़ें
    ईरान में बढ़ते सैन्य तनाव को लेकर भारत अलर्ट, विदेश मंत्रालय ने जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी, भारतीयों से सतर्क रहने की अपील

    तेहरान/नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भीषण…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में