वेस्ट एशिया हालात पर भारत की नजर, जयशंकर ने कतर PM और UAE विदेश मंत्री से की बात

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कूटनीतिक स्तर पर  अहम बातचीत की। उन्होंने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी और यूनाइटेड अरब अमीरात के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान से टेलीफोन पर चर्चा की. 

दोनो देशों के प्रमुख नेताओं से बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते हालात और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार किया गया। जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी के साथ चल रहे क्षेत्रीय विवाद और मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा की।इसके अलावा उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान से भी पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर बातचीत की।

दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय स्थिरता, सुरक्षा और मौजूदा तनाव के संभावित प्रभावों पर चर्चा हुई।भारत की ओर से इस दौरान दोहराया गया कि किसी भी संघर्ष का समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से ही संभव है। नई दिल्ली ने सभी पक्षों से संयम बरतने और स्थिति को और अधिक न बिगाड़ने की अपील की।विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और संवाद के प्रयासों का समर्थन करता है और क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी रखेगा।

ये भी पढ़े – श्रीलंका के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का किया आभार व्यक्त, ईंधन संकट के बीच मिली राहत

  • india-jaishankar-talks-qatar-pm-uae-foreign-minister-west-asia-situation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    कानून को अपने हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई जरूरी: छात्र प्रदर्शनों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

    छात्र प्रदर्शनों के दौरान देशभर में पुलिस कार्रवाई को…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में