उमरिया: महुआ बीनते समय ग्रामीण का सामना बाघ से, वन विभाग सतर्क

उमरिया/राकेश दर्दवंशी: जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इलाके के लोगों के साथ-साथ वन विभाग को भी चौंका दिया है। यहां मामला पनपथा बफर क्षेत्र के बंदर चुई इलाके का बताया जा रहा है, जहां जंगल में महुआ बीन रहे एक ग्रामीण के सामने अचानक बाघ आ गया। ग्रामीण रोज की तरह जंगल में महुआ बीनने गया था। उसने पेड़ के नीचे महुआ इकट्ठा कर एक थैले में रख दिया था। इसी दौरान अचानक वहां बाघ पहुंच गया। बाघ को सामने देख ग्रामीण घबरा गया, लेकिन उसने सूझबूझ दिखाते हुए उससे दूरी बना ली।

हैरानी की बात यह रही कि बाघ ने ग्रामीण पर हमला नहीं किया। वह कुछ देर तक पेड़ के नीचे बैठा रहा और फिर महुआ से भरे थैले को मुंह में दबाकर जंगल की ओर चला गया। इस दौरान ग्रामीण दूर खड़ा होकर पूरी घटना देखता रहा।इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोमवार को पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।

यह इलाका बफर जोन में आता है, जहां स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ पर्यटकों का भी आना-जाना रहता है।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद इलाके में निगरानी और सर्चिंग बढ़ा दी गई है। साथ ही ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि वे महुआ बीनने या अन्य काम से जंगल में अकेले न जाएं, बल्कि समूह में जाएं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

ये भी पढ़े – उमरिया: पुलिस की त्वरित कार्रवाई; 24 घंटे में चार गिरफ्तार, एक अभिरक्षा में

  • umaria-villager-tiger-encounter-forest-department-alert
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    महाभ्रष्ट पर मेहरबानी क्यों? लोकायुक्त और CM हेल्पलाइन की शिकायतों के बाद भी ‘मंडेरिया’ पर सरकार क्यों मौन?

    उच्च शिक्षा विभाग में ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की खुली धज्जियाँ:…

    आगे पढ़ें
    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष केवल…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका