वायनाड: प्रियंका गांधी का केरल सरकार पर तीखा हमला, कहा- राज्य को चाहिए नई दिशा

वायनाड/केरल: प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी, कांग्रेस, सीपीआई (cpi) लगातर रैली और जनसभा कर रही है. वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार राज्य की मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केरल की आज की सबसे बड़ी त्रासदी यह है कि पिछले दस वर्षों से राज्य में ऐसी सरकार है जिसे जनता की समस्याओं की वास्तविक चिंता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य आर्थिक संकट और बढ़ते कर्ज के बोझ से जूझ रहा है, जबकि देश के संसाधन बड़े कॉरपोरेट समूहों को दिए जा रहे हैं।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि केरल में लोगों को ऐसी सरकार की जरूरत है जो उनकी समस्याओं को समझे और उनके साथ खड़ी रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार का कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं बची है और वह राजनीतिक समझौतों में उलझी हुई है।

ये भी पढ़े – गोलाघाट में राहुल गांधी की जनसभा: कांग्रेस की सरकार बनी तो होंगे ये बड़े फैसले

प्रियंका गांधी ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था पर भारी कर्ज का दबाव है और विकास के नाम पर आम जनता को अपेक्षित राहत नहीं मिल पा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश के संसाधन बड़ी कंपनियों, खासकर अडानी जैसे कॉरपोरेट समूहों को सौंपे जा रहे हैं, जिससे आम लोगों को फायदा नहीं मिल रहा।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में केरल को ऐसी सरकार की जरूरत है जो दूरदृष्टि के साथ काम करे, जनता के हितों को प्राथमिकता दे और विपक्ष से डरने के बजाय लोकतांत्रिक तरीके से शासन चलाए। उन्होंने दावा किया कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के पास राज्य को बेहतर नेतृत्व देने का अनुभव और क्षमता मौजूद है।

ये भी पढ़े – राहुल गांधी का असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर हमला: ‘भारत के सबसे भ्रष्ट और नफ़रत फैलाने वाले मुख्यमंत्री’

  • wayanad-priyanka-gandhi-criticizes-kerala-government
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे