उत्तराखंड: चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर, मुख्यमंत्री धामी ने दी जानकारी

देहरादून/उत्तराखंड: प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है. जिसको पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि आगामी चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार ने सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि यात्रा मार्गों पर सड़क व्यवस्था, आवास, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। इस संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की गई है और सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य इस साल की चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित बनाना है।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विभाग मिलकर काम कर रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि राज्य का फॉरेस्ट कॉर्पोरेशन लकड़ी की आपूर्ति करेगा और अन्य विभाग भी अपने-अपने स्तर पर यात्रा को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ काम करेंगे। सरकार का प्रयास है कि तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़े – उत्तराखंड में फिल्म निर्माण को बढ़ावा: सीएम धामी से मिले अभिनेता अनंग देसाई और निधि बिष्ट

  • uttarakhand-chardham-yatra-preparations-chief-minister-dhami
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना