जयपुर: कृषि की रीढ़ पर जोर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया पश्चिमी क्षेत्रीय कृषि कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन

जयपुर/राजस्थान: शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्र की कृषि रीजनल कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और देश की खाद्य सुरक्षा पूरी तरह किसानों और कृषि व्यवस्था पर निर्भर करती है।इस सम्मेलन में राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक, कृषि विशेषज्ञ, प्रगतिशील किसान और किसान उत्पादक संगठन (FPO) के प्रतिनिधि शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि यह देश की पहली क्षेत्रीय (रीजनल) कृषि कॉन्फ्रेंस है। इससे पहले खरीफ और रबी फसलों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर बैठकें होती थीं, लेकिन उनमें समय की कमी के कारण राज्यों की अलग-अलग समस्याओं पर विस्तार से चर्चा नहीं हो पाती थी। इसलिए अब सरकार ने कृषि-जलवायु क्षेत्रों के आधार पर अलग-अलग रीजनल कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की नई परंपरा शुरू की है।

ये भी पढ़े – मुंबई को मिला मेट्रो का बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री फडणवीस-शिंदे ने किया मेट्रो लाइन-2B का शुभारंभ

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हर राज्य की जलवायु, फसलें, बुआई और कटाई का समय अलग होता है। इसी कारण केंद्र और राज्य मिलकर हर राज्य के लिए अलग कृषि रोडमैप तैयार करेंगे, ताकि किसानों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार बेहतर सलाह और तकनीकी सहायता मिल सके।उन्होंने यह भी बताया कि सरकार “विकसित कृषि संकल्प अभियान” को अब राज्यों की जरूरतों के अनुसार लागू करेगी।

इस अभियान के तहत वैज्ञानिक, कृषि विशेषज्ञ और अधिकारी सीधे किसानों से संवाद करेंगे और प्रयोगशालाओं में हुए शोध को खेतों तक पहुंचाने का काम करेंगे।केंद्र सरकार की योजना है कि अप्रैल-मई के दौरान देश के विभिन्न कृषि क्षेत्रों में ऐसी पांच क्षेत्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी, जिससे केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय बढ़े और कृषि नीतियों को जमीन पर बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।

ये भी पढ़े – प्रवासी मजदूरों के लिए बढ़ाई गई एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति: मंत्रालय ने दिए निर्देश

  • jaipur-shivraj-singh-chouhan-western-regional-agriculture-conference-launch
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    आचरण निंदनीय, लेकिन जमानत नियम: सुप्रीम कोर्ट में अभद्रता के दोनों आरोपी छात्रों को मिली जमानत

    सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान अभद्र व्यवहार और…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू