दमोह में आवारा कुत्तों के हमले से हिरण घायल, स्थानीय लोगों ने बचाकर वन विभाग को सौंपा

दमोह: मंगलवार की दोपहर दमोह के फुटेरा फाटक के पास स्थित फुटेरा तालाब पर एक हिरण पानी पीने आया था। तभी आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया। हिरण बुरी तरह से घायल हो गया और अपनी जान बचाने के लिए तालाब की ओर भाग गया।जैसे ही लोगों को इस घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुत्तों को भगा दिया और हिरण को तालाब से निकाल लिया। इसके बाद उन्होंने वन विभाग को घटना की जानकारी दी।

लगभग दो घंटे बाद वन विभाग की टीम वहां पहुंची और हिरण को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय ले गई।स्थानीय निवासी ऐलू रैकवार ने बताया कि उनके बच्चों ने उन्हें बताया कि कुछ कुत्ते हिरण पर हमला कर रहे हैं। वे अपने पड़ोसियों के साथ तालाब की ओर दौड़े और हिरण को बाहर निकालने की कोशिश की।

उन्होंने वन विभाग और पुलिस को भी फोन किया। जब तक वन विभाग की टीम नहीं पहुंची, लोगों ने अपनी तरफ से हिरण की मदद की।वन विभाग के अधिकारी ईश्वर जरांडे ने बताया कि घायल हिरण को पशु अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। लेकिन उसकी हालत अभी भी गंभीर है।

ये भी पढ़े – दमोह: भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया

  • damoh-deer-injured-dog-attack-rescued-forest-department
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

    डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे