
मैहर/रीवा: पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश कैलाश मकवाना के निर्देशों का पालन करते हुए, रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत ने मार्गदर्शन में रेंज के सभी जिलों में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्यवाहियां कीं। विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार 1.0+2.0” के तहत नशा माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की गई।
इस अभियान में एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 708 मामले दर्ज किए गए और 1142 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए, जिनमें 2773.007 किलो गांजा, 75075 सीसी कोरेक्स, 400637 नशीली टैबलेट, 450 अफीम के पेड़, 162.23 ग्राम स्मैक, 117.79 ग्राम हेरोइन और 234 ग्राम ब्राउन शुगर शामिल थे। इनकी कुल कीमत 5 करोड़ 38 लाख 31 हजार 806 रुपये थी।
इसके अलावा, अभियान में 136 चार पहिया वाहन और 222 दो पहिया वाहन जब्त किए गए, जिनकी कीमत 7 करोड़ 73 लाख 45 हजार 412 रुपये थी। यह अभियान रीवा रेंज में नशे के कारोबार के खिलाफ एक स्पष्ट संदेश देता है। आईजी गौरव राजपूत के इस अभियान के परिणामस्वरूप, नशा कारोबारियों ने या तो इस क्षेत्र को छोड़ दिया या इस अवैध कारोबार से दूरी बना ली।
ये भी पढ़े – मैहर: एनजीटी की भोपाल पीठ से उठे गंभीर सवाल, पर्यावरण संरक्षण पर लापरवाही के आरोप
- maihar-rewa-anti-drug-campaign-led-by-ig-gaurav-rajput









