दमोह: पति पर पेट्रोल डाल आग लगाने का आरोप, महिला गंभीर रूप से घायल

दमोह: कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरिया सात नूरी नगर में एक महिला ने अपने पति पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने का आरोप लगाया। 32 वर्षीय तमन्ना कुरैशी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टर आग से झुलसी महिला का इलाज कर रहे हैं। तमन्ना ने बताया कि 9 साल पहले होशंगाबाद जिले के पिपरिया निवासी अनवर खान से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पति दमोह में रहने लगा। उसकी मां ने नूरी नगर में मकान बनवा दिया, जहाँ वह पति और दो बच्चों के साथ रहती थी।

तमन्ना ने आरोप लगाया कि पति ड्रग्स, गांजा और शराब का सेवन करता है, कोई काम नहीं करता और उस पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। जब वह उसे नशा करने से रोकती, तो पति मारपीट करता और गंदे आरोप लगाता। तमन्ना ने बताया कि मंगलवार शाम शराब के नशे में पति ने घर में तोड़फोड़ की और बाइक की पेट्रोल टंकी से पेट्रोल निकालकर उसके ऊपर डालकर आग लगा दी।

चीख-पुकार सुनकर उसकी मौसी ने आग बुझाई और अन्य लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया। पत्नी ने कहा कि वह अब पति के साथ नहीं रहना चाहती और तलाक लेना चाहती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और मामले की छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़े – दमोह/नरसिंहगढ़: सुनार नदी में ट्रैक्टर दुर्घटना, चालक की मौत

  • damoh-husband-petrol-fire-woman-severely-injured
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में