
हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को हरिद्वार में आयोजित 71वें संन्यास जयंती महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पूज्य स्वामी परमानन्द गिरि महाराज को पुष्पमाला और अंगवस्त्र भेंट कर आशीर्वाद लिया।संन्यास जयंती महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी ने संत समाज का भी सम्मान किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर नमामि गंगे परियोजना के तहत निर्मित “अखंड परम धाम गंगा घाट” का लोकार्पण भी किया गया। संन्यास जयंती महोत्सव कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, योग गुरु रामदेव, आचार्य बालकृष्ण जी, स्वामी चिदानंद सरस्वती जी, पूज्य बाबा निर्मल दास महाराज जी, साध्वी ऋतम्भरा जी, साध्वी निरंजन ज्योति जी, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज जी, महामंडलेश्वर पूज्य आत्मानंद पुरी महाराज जी, महामंडलेश्वर ज्योतिरानंद महाराज जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे.
मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी ने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से गंगा के संरक्षण और घाटों के विकास का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे धार्मिक पर्यटन और आस्था दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
ये भी पढ़े – उत्तराखंड: चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर, मुख्यमंत्री धामी ने दी जानकारी
- india-sri-lanka-ties-strengthened-vice-president-meets-dissanayake










