
ग्वालियर: आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने एक बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिसमें पुरुष की मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बंटी जाटव की मौत हो गई। उनकी पत्नी प्रीति का इलाज जारी है।
ये भी पढ़े – ग्वालियर में बड़ा हादसा या बड़ी लापरवाही? 100 टन का गर्डर गिरा, चीन की मशीन पर सवाल!
ब्रांणवाणी को मिली जानकारी के अनुसार करहिया थाना क्षेत्र के रिछारीकला निवासी 40 वर्षीय बंटी जाटव अपनी पत्नी के साथ बाइक से भितरवार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम रही गुरुद्वारा के पास सामने से आ रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने तेज रफ्तार में उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग की सूचना मिलने पर मौके की ओर जा रही थी, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के भाई की शिकायत पर फायर ब्रिगेड चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
ये भी पढ़े – ग्वालियर किले पर विदेशी महिला से अश्लील बातचीत का वीडियो वायरल, आरोपी पकड़ा गया
- gwalior-accident-fire-brigade-hit-bike-husband-dead-wife-critical









