ग्वालियर में iPhone ठगी का बड़ा खुलासा, डिलीवरी बॉय पत्थर छोड़ लाखों लेकर फरार

ग्वालियर: ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गोविंदपुरी स्थित सिल्वर एस्टेट में इंस्टाकार्ट ऑफिस में काम करने वाला एक डिलीवरी बॉय लाखों रुपये के आईफोन लेकर फरार हो गया। आरोपी ने चालाकी से एप्पल के बॉक्स में पत्थर भरकर ऑफिस में रख दिए ताकि वजन समान बना रहे और किसी को शक न हो।

ब्रांणवाणी को मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ध्रुव सेन 21 जनवरी को डिलीवरी के लिए 28 पार्सल लेकर निकला था। दिन में उसने ऑनलाइन सिस्टम में 16 पार्सल डिलीवर दिखाए, लेकिन शाम तक वह ऑफिस वापस नहीं लौटा। इस पर कंपनी के टीम लीडर को संदेह हुआ और उन्होंने आरोपी के बैग व दस्तावेजों की जांच की। जांच में सामने आया कि आईफोन वाले बॉक्स में पत्थर भरे हुए थे।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में बड़ा हादसा, फायर ब्रिगेड की टक्कर से पति की मौत, पत्नी गंभीर

कंपनी ने अपने स्तर पर करीब ढाई महीने तक आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला और कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच में दर्ज कराई गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पूरी योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया और करीब 7 बॉक्स में रखे महंगे आईफोन लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच की टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़े – ई-रिक्शा में सफर करते ही उड़ गए 5 लाख के गहने, ग्वालियर में सनसनी

  • gwalior-iphone-fraud-delivery-boy-absconding-stone-box-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather: 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक…

    ग्वालियर की इस गणेश गैलरी में दिखते हैं अनोखे गणपति, मूषक से लेकर ड्रैगन तक की मूर्तियां

    ग्वालियर| गणेश उत्सव के बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना