माली में बड़ा आतंकी हमला, रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की मौत, देशभर में हिंसा से हालात तनावपूर्ण

बामाको/माली: पश्चिमी अफ्रीकी देश माली में शनिवार को हुए बड़े पैमाने पर आतंकवादी हमलों के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। RFI रेडियो और रॉयटर्स अनुसार अल-कायदा से जुड़े संगठन JNIM (जमात नुसरत अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमिन) ने बामाको के पास काती (काटी) सैन्य बेस स्थित रक्षा मंत्री सादियो कैमरा के आवास पर हमला किया, जिसमें उनकी मौत की सूचना सामने आई है।

रॉयटर्स के अनुसार, हमलों के बाद रविवार को भी कई इलाकों में गोलीबारी जारी रही और राजधानी बामाको के पास एक गैरीसन टाउन में सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच संघर्ष की स्थिति बनी रही। संयुक्त राष्ट्र ने इस पूरे घटनाक्रम पर गहरी चिंता जताई है।

संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर बयान जारी करते हुए कहा कि महासचिव माली के कई हिस्सों में हुए हमलों की रिपोर्ट से बेहद चिंतित हैं और इन हिंसक घटनाओं की कड़ी निंदा करते हैं।

इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र ने पश्चिमी अफ्रीकी साहेल (साहेल) क्षेत्र में बढ़ती हिंसा और आतंकवाद पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वित प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर जोर दिया है।

ये भी पढ़े – वॉशिंगटन में ट्रंप कार्यक्रम के दौरान फायरिंग से हड़कंप, सीक्रेट सर्विस ने तुरंत हटाया, संदिग्ध गिरफ्तार

  • mali-defense-minister-sadio-camara-killed-terror-attack-un-concern-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    तिरंगे के रंगों से जगमगाया यरूशलम का कॉर्ड्स ब्रिज,भारत की आजादी का मनाया जश्न; भारत-इजरायल दोस्ती का दिखा रंग

    यरूशलम/नई दिल्ली: भारत की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के…

    आगे पढ़ें
    अमेरिका में फिर गोलीबारी का कहर, केंटकी में एक की मौत, 4 साल का बच्चा घायल

    लेक्सिंगटन/चेस्टरफील्ड: अमेरिका में बंदूक हिंसा का दौर थमने का…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई