छतरपुर में कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक

छतरपुर/अमित कुमार:  जिला कलेक्टर छतरपुर पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन के द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति, चिन्हित प्रकरणों की समीक्षा, एससी एसटी प्रकरण, एवं नशीली सामग्री के विरुद्ध कार्यवाही के संबंध में अलग अलग बैठकें आयोजित की गईं।

सनसनीखेज अपराधों की समीक्षा

जिला स्तरीय बैठक में चिन्हित गंभीर एवं सनसनीखेज अपराधों की प्रकरणवार समीक्षा की गई। प्रकरणों के शीघ्र निराकरण  के लिए संबंधित लाइजनिंग अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। दोषसिद्ध एवं दोषमुक्त प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। अन्य चिन्हित मामलों में आरोपियों को दंड दिलाने संबंधी कार्यवाही पर चर्चा की गई।

एससी/एसटी राहत प्रकरणों की समीक्षा

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित लंबित राहत प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण  के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

यातायात पुलिस एवं विभागों को आवश्यक निर्देश

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात आधारभूत संरचना के विकास तथा यातायात संबंधी समस्याओं के प्रभावी निराकरण एवं पन्ना नाका, सीईओ बंगला तिराहा के चौड़ीकरण के लिए यातायात पुलिस एवं संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

नशीली सामग्री के विरुद्ध कार्यवाही

ड्रग्स, अवैध मादक पदार्थ एवं नशीली सामग्री के विरुद्ध प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अधिक प्रभावी एवं सघन कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक आदित्य पाटले, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

  • chhatarpur-review-meeting-law-order-road-safety-drug-action
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

आगे पढ़ें
भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में