जनगणना 2027: स्वगणना अभियान में रायसेन ने बनाया रिकॉर्ड, प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

रायसेन/ दीपक श्रीवास्तव:  जनगणना-2027 के तहत 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना के लिए पोर्टल पर विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिले में अधिक से अधिक नागरिक इस अवधि में स्व-गणना पूर्ण करें,  इसके लिए कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है,  जिसके परिणामस्वरूप रायसेन जिला स्वगणना में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। रायसेन जिले में 29 अप्रैल तक 93779 स्वगणना की गई हैं, जो कि प्रदेश में सर्वाधिक है।

अधिकारियों-कर्मचारियों, प्रगणकों के परिश्रम और नागरिकों के सहयोग का परिणाम

 

कलेक्टर विश्वकर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि सभी एसडीएम,  जनपद सीईओ,  तहसीलदार,  सीएमओ सहित अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा प्रगणकों के अथक परिश्रम और नागरिकों के सहयोग का परिणाम है।

स्वगणना करने की अपील

जिले में स्वगणना कार्य की प्रतिदिन की प्रगति की मॉनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वगणना करने की अपील करते हुए कहा कि स्वगणना की प्रक्रिया बेहद सरल है तथा नागरिक इसे मोबाईल द्वारा स्वयं पूर्ण कर सकते हैं।

वार्डो में शिविर लगाकर स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही है

जिले में कलेक्टर विश्वकर्मा के निर्देशन में स्वगणना के प्रति नागरिकों में जागरूकता लाने के साथ ही इसकी प्रक्रिया भी बताई जा रही है। मैदानी अमले द्वारा पंचायतों और वार्डो में शिविर लगाकर स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही है।

इसके साथ ही कलेक्टर विश्वकर्मा सहित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से भ्रमण कर नागरिकों से सीधा संवाद कर उन्हें स्वगणना के लिए प्रेरित करने के साथ ही मोबाईल से स्वगणना की प्रक्रिया भी पूर्ण कराई जा रही है।

  • raisen, tops, madhyapradesh, census, 2027, selfenumerationdrive, collector, arunkumarvishwakarma
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना