दमोह-सागर मार्ग पर सनसनी: पुल के नीचे पानी में मिला 18 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

दमोह/आकिब खान: दमोह जिले के सागर मार्ग पर देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बांसा तारखेडा गांव में पुल के नीचे शुक्रवार दोपहर एक युवक का शव मिला है। परिजनों ने शव को निकाल लिया था। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

युवक पानी में कैसे गिरा पुलिस के द्वारा इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। मृतक की पहचान 18 वर्षीय अजय पिता धनीराम बंसल निवासी हूँ। जिसकी पहचान देवरान टपरिया के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सागर नाका के पास बांसा तारखेड़ा में पुल के नीचे अजय बंसल का शव पानी में तैरता हुआ मिला। जैसे ही ग्रामीणों ने शव देखा परिजनों को जानकारी दी। परिजन पुल के पास पहुंचे और शव को निकाल लिया और घर की तरफ आ रहे थे। तभी जानकारी लगते ही देहात थाना टीआई अमित गौतम, सीएसपी एचआर पांडे, सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी मौके पर पहुंच गए।

परिजनों से जानकारी लेने पर बताया गया कि उन्हें भी घटना की जानकारी नहीं है कि बेटे का शव पानी में कैसे पहुंचा। देहात थाना टीआई अमित गौतम ने बताया कि मृतक अजय बंसल का शव बांसा तारखेडा गांव में पुल के नीचे पानी में पड़ा हुआ था। घटना का कारण अज्ञात है कि युवक पानी में कैसे गिरा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा।

  • damoh-news-youth-dead-body-found-under-bridge-sagar-road
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना