IPL 2026: सातवीं हार ने तोड़ी मुंबई इंडियंस की उम्मीदें, चेन्नई से हारकर प्लेऑफ की राह लगभग बंद

चेन्नई: आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराकर उसके लिए आगे की राह बेहद मुश्किल कर दी है। यह मुंबई की नौ मैचों में सातवीं हार रही।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और विल जैक्स सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए।

रयान रिकेल्टन ने 24 गेंदों पर 37 रन बनाए, जबकि नमन धीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिसके चलते मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन ही बना सकी।

चेन्नई की ओर से अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। वहीं डेब्यू मैच खेल रहे रामकृष्ण घोष ने भी 3 विकेट झटके।160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका जल्दी लगा, जब संजू सैमसन 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद उर्विल पटेल ने 24 रन की तेज पारी खेली।

इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा ने मोर्चा संभाला। ऋतुराज ने नाबाद 67 रन बनाए, जबकि कार्तिक शर्मा ने नाबाद 54 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की शानदार साझेदारी से चेन्नई ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर 160 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस हार के बाद मुंबई इंडियंस अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच सकती है, जिससे उसकी प्लेऑफ की राह अब बेहद कठिन हो गई है।

ये भी पढ़े – थॉमस कप के सेमीफाइनल में नहीं चला भारतीय शटलरों का दम, फ्रांस ने रोका रास्ता; कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष

  • ipl-2026-csk-beat-mi-by-8-wickets-mumbai-playoff-hopes-dimmed
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शुभमन गिल ने रचा इतिहास, 117 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक

    1 अक्टूबर 2026। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वनडे…

    विराट कोहली ने रचा इतिहास, 15 हजार ODI रन पूरे कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

    विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा…

    You Missed

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले