कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिपुलेख रूट पर नेपाल की आपत्ति, भारत ने दिया कड़ा जवाब

नई दिल्ली/काठमांडू:4 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर भारत-नेपाल के बीच एक बार फिर कूटनीतिक तनाव देखने को मिला है। नेपाल सरकार ने लिपुलेख (उत्तराखंड) रूट के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए भारत और चीन को औपचारिक कूटनीतिक पत्र भेजा है।

नेपाल ने दावा किया है कि लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा क्षेत्र उसके संप्रभु भू-भाग का हिस्सा हैं और यह 1816 की सुगौली संधि के अनुसार नेपाल में आते हैं। नेपाल का कहना है कि इस क्षेत्र से होकर यात्रा या व्यापार उसकी सहमति के बिना नहीं होना चाहिए। वहीं भारत की ओर से इस रूट को लंबे समय से प्रयुक्त पारंपरिक मार्ग बताया गया है।

भारत ने स्पष्ट किया है कि लिपुलेख पास से कैलाश मानसरोवर यात्रा दशकों से संचालित होती रही है और यह कोई नई व्यवस्था नहीं है। विदेश मंत्रालय के अनुसार इस बार 10 बैचों में करीब 500 तीर्थयात्रियों को लिपुलेख मार्ग से यात्रा की अनुमति दी गई है। इस विवाद के बीच भारत ने नेपाल के दावों को ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित न बताते हुए खारिज किया है। भारत का कहना है कि यह क्षेत्रीय दावे “एकतरफा और आधारहीन” हैं।

गौरतलब है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा हिंदू, बौद्ध और जैन श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत पवित्र मानी जाती है और हर साल हजारों यात्री इस कठिन हिमालयी मार्ग से यात्रा करते हैं। इस वर्ष यात्रा जून से अगस्त के बीच आयोजित की जा रही है और इसमें दो प्रमुख रूट—लिपुलेख और नाथूला शामिल हैं।

ये भी पढ़े – भारतीय सेना कंबोडिया में ‘सिनबैक्स-द्वितीय 2026’ द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास के लिए रवाना, आतंकवाद-रोधी अभियानों और संयुक्त राष्ट्र मिशन पर रहेगा फोकस

  • kailash-mansarovar-yatra-lipulekh-route-nepal-objection-india-response-2026
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    चुनावी नतीजों के बाद बीजेपी मुख्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

    नई दिल्ली/ आदित्य शंकर तिवारी: पश्चिम बंगाल समेत पांच…

    आगे पढ़ें
    “यह सब प्लान के तहत हो रहा है”, सीएम ममता बनर्जी ने काउंटिंग प्रक्रिया पर उठाए सवाल, कार्यकर्ताओं से संयम की अपील

    कोलकाता: भवानीपुर से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे

    क्या बंगाल में होने जा रहा है बड़ा खेला ? शुरूआती रुझानों में आगे निकली बीजेपी, दीदी क्या फिर बना पाएंगी सरकार   

    क्या बंगाल में होने जा रहा है बड़ा खेला ? शुरूआती रुझानों में आगे निकली बीजेपी, दीदी क्या फिर बना पाएंगी सरकार   

    ब्रांणवाणी EXCLUSIVE: हाई-वोल्टेज चुनाव के बाद आज काउंटिंग डे, 5 राज्यों में सियासी समीकरण तय करेगी जनता का जनादेश

    ब्रांणवाणी EXCLUSIVE: हाई-वोल्टेज चुनाव के बाद आज काउंटिंग डे, 5 राज्यों में सियासी समीकरण तय करेगी जनता का जनादेश

    मैहर/परसिय: अवैध बालू कारोबार का भंडाफोड़, माइनिंग इंस्पेक्टर की जांच से हड़कंप

    मैहर/परसिय: अवैध बालू कारोबार का भंडाफोड़, माइनिंग इंस्पेक्टर की जांच से हड़कंप

    मध्य प्रदेश में आधी रात बड़ा पुलिस फेरबदल, 62 IPS अधिकारियों के तबादले, भोपाल-सागर सहित 24 जिलों के SP बदले

    मध्य प्रदेश में आधी रात बड़ा पुलिस फेरबदल, 62 IPS अधिकारियों के तबादले, भोपाल-सागर सहित 24 जिलों के SP बदले