निवाड़ी में कलेक्टर का सख्त एक्शन, 2 पटवारी सहित 5 कर्मचारियों पर कार्रवाई

निवाड़ी: जिले में कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने शासकीय कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई करते हुए पांच कर्मचारियों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। समीक्षा बैठकों के बाद दो सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी और दो पटवारियों को निलंबित किया गया है, जबकि एक बीआरसी की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है।

कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 अभय नारायण सिंह और सुभाष यादव को बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कलेक्ट्रेट कार्यालय ही रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान पटवारी मनोज अहिरवार (मड़िया खास) और राजेंद्र यादव (खिसटोन) का कार्य अत्यंत निराशाजनक पाया गया।

ये भी पढ़े – निवाड़ी की जेरोन खालसा नगर परिषद सियासत गरमाई, तीन पार्षदों ने बदला रुख

इन पर फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान ई-केवाईसी और विशेष राजस्व अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप है। कलेक्टर के निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता को देखते हुए दोनों को निलंबित कर तहसील कार्यालय पृथ्वीपुर में अटैच किया गया है। शिक्षा विभाग की समीक्षा में बीआरसी राजदीप संज्ञा का प्रदर्शन भी अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाया गया। डीपीसी के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने उनकी प्रतिनियुक्ति तत्काल समाप्त कर उन्हें मूल पद पर वापस भेजने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर जमुना भिड़े ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे मामलों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – निवाड़ी के पृथ्वीपुर में मौसम का यू-टर्न; तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, भीषण गर्मी और लू से लोगों को मिली राहत

  • niwari-collector-action-five-employees-suspended-patwari-brc-repatriation-jamuna-bhide-order-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना