जमैका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बढ़ाए रिश्ते, पीएम होल्नेस से मुलाकात और ‘भीष्म क्यूब’ भेंट

जमैका/नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने कैरेबियाई दौरे के दौरान जमैका की राजधानी किंग्स्टन में वहां के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं पहुंचाईं और भारत-जमाका संबंधों को नई ऊंचाई देने पर बातचीत की। 

उन्होंने जमैका सरकार की साझेदारी और सहयोग के प्रति बढ़ोतरी की सराहना भी की। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान, जमैका के स्वास्थ्य मंत्री क्रिस्टोफर टफ्टन और विदेश मंत्री कामिना जॉनसन स्मिथ की उपस्थिति में भारत की ओर से जमैका को 10 ‘भीष्म क्यूब’ (मोबाइल अस्पताल प्रणाली) औपचारिक रूप से पहुंचाए गए। ये अत्याधुनिक मोबाइल अस्पताल आपदा और आपातकालीन गतिविधियों में तेजी से तैनात किए जा सकते हैं और राहत कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भारत द्वारा दिया गया यह उपहार दोनों देशों के बीच गहरी मित्रता, आपदा प्रबंधन सहयोग और तकनीकी नवाचार का प्रतीक माना जा रहा है। विदेश मंत्री का यह दौरा 2 से 10 मई तक जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद एवं टोबैगो की आधिकारिक यात्रा का हिस्सा है। इन देशों में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी संख्या होने के कारण भारत के साथ उनके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध भी मजबूत हैं।

दौरे के दौरान एस. जयशंकर ने जमैका के ऐतिहासिक स्थल ओल्ड हार्बर का भी दौरा किया, जो भारतीय प्रवासियों के आगमन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। यहां उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात कर उनकी सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखने के प्रयासों की सराहना की। इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री तीनों देशों के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज हुई दोनो देशों के बातचीत के बारे में प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि इस बात पर ज़ोर दिया कि जैसे-जैसे हम सभी अपने क्षेत्रों का विस्तार कर रहे हैं और भरोसेमंद साझेदारों की तलाश में हैं, वैसे-वैसे  के बीच व्यापारिक संबंधों को और गहरा करने की ज़रूरत भी उतनी ही बढ़ गई है। हमारे आर्थिक सहयोग की संभावनाओं को और अधिक सक्रियता से तलाशे जाने की आवश्यकता है. चाहे वह द्विपक्षीय स्तर पर हो या क्षेत्रीय स्तर पर।

इस बैठक का आयोजन करने के लिए उद्योग मंत्री सीनेटर ऑबिन हिल की सराहना करता हूँ। विदेश मंत्री जंयशकर ने एक्स पर लिखा की आज सुबह, मैंने जमैका की विदेश मामलों और विदेश व्यापार मंत्री माननीय कामिना जे. स्मिथ और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठकर हमारी साझेदारी के विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की। हमने शिक्षा और स्वास्थ्य, कृषि और डिजिटल क्षेत्र, पर्यटन, खेल और मनोरंजन, बुनियादी ढांचा, क्षमता निर्माण और बहुपक्षीय मुद्दों के क्षेत्र में अपने संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

ये भी पढ़े – भारत दौरे पर वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम, रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने पर रहेगा फोकस

  • india-jamaica-relations-jaishankar-visit-bhishma-cube-2026
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    भारत-म्यांमार रक्षा संबंधों को नई मजबूती, नेपीडॉ में एडमिरल दिनेश त्रिपाठी की अहम बैठक

    नेपीडॉ/नई दिल्ली: भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. इस…

    आगे पढ़ें
    भारत दौरे पर वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम, रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने पर रहेगा फोकस

    नई दिल्ली/हनोई:  वियतनाम के राष्ट्रपति मंगलवार को राजकीय यात्रा…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CAA की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में आज से अंतिम सुनवाई शुरू, 200 से अधिक याचिकाओं पर फैसला तय करेगा नागरिकता कानून का भविष्य

    CAA की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में आज से अंतिम सुनवाई शुरू, 200 से अधिक याचिकाओं पर फैसला तय करेगा नागरिकता कानून का भविष्य

    TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं

    TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे

    क्या बंगाल में होने जा रहा है बड़ा खेला ? शुरूआती रुझानों में आगे निकली बीजेपी, दीदी क्या फिर बना पाएंगी सरकार   

    क्या बंगाल में होने जा रहा है बड़ा खेला ? शुरूआती रुझानों में आगे निकली बीजेपी, दीदी क्या फिर बना पाएंगी सरकार   

    ब्रांणवाणी EXCLUSIVE: हाई-वोल्टेज चुनाव के बाद आज काउंटिंग डे, 5 राज्यों में सियासी समीकरण तय करेगी जनता का जनादेश

    ब्रांणवाणी EXCLUSIVE: हाई-वोल्टेज चुनाव के बाद आज काउंटिंग डे, 5 राज्यों में सियासी समीकरण तय करेगी जनता का जनादेश